Meaning of Tense in Hindi – अंग्रेजी में Tense (काल) का प्रयोग वाक्य में काम को पहचानने के लिए किया जाता है कि काम कब होता है , कब हुआ या कब होगा क्रिया के इस रूप को बताने के लिए हम Tense (काल) का प्रयोग करते है अंग्रेजी में Tense (काल) तीन प्रकार के होते है।
Tense (काल) क्या होता है?
अंग्रेजी में Tense (काल) का प्रयोग वाक्य में काम को पहचानने के लिए किया जाता है कि काम कब होता है , कब हुआ या कब होगा क्रिया के इस रूप को बताने के लिए हम Tense (काल) का प्रयोग करते है अंग्रेजी में Tense (काल) तीन प्रकार के होते है।

क्रिया के समय को बताने वाले रूप को tense कहते हैं।
Types of Tense in Hindi – अंग्रेज़ी में Tense के प्रकार
अंग्रेज़ी में tense तीन प्रकार के होते हैं।
- Present Tense (वर्तमान काल)
- Past Tense (भूतकाल)
- Future Tense (भविष्य काल)
आइए ऊपर दिए गये काल के प्रकारों से कुछ वाक्य देखें।
• तुम मेरी मदद करते हो। (Help – मदद करना)
You help me.
• उसने मुझे बुलाया। (Call – बुलाना)
He called me.
• मै तुम्हें tense सिखाऊँगा। (Teach – पढ़ाना/ सिखाना)
I will teach you tense.
लेकिन कुछ sentences ऐसे भी है।
• तुम बदल गये हो। (Change – बदलना)
You have changed.
• प्याज़ के भाव बढ़ गए है। (rise – उगना, (भाव) बढ़ना)
The price of onion has risen.
• मै तुम्हें बताना भूल गया था। (Forget – भूल जाना)
I had forgot to tell you.
• वह अब तक घर पहुँच गया होगा। (Reach – पहुँच जाना)
He will have reached home by now.
यही कारण है कि हर Tense (काल) को चार उपभागों में बाँटा गया है। मतलब हर Tense (काल) के चार प्रकार है (4×3 = 12) तो इस तरह हमें कुल 12 (बारह) Tense मिलते है। यानी हर Tense के चार प्रकार है।
Present Tense (वर्तमान काल)
- Present Simple Tense
- Present Continuous Tense
- Present Perfect Tense
- Present Perfect Continuous Tense
Past Tense (भूतकाल)
- Past Simple Tense
- Past Continuous Tense
- Past Perfect Tense
- Past Perfect Continuous Tense
Future Tense (भविष्यकाल)
- Future Simple Tense
- Future Continuous Tense
- Future Perfect Tense
- Future Perfect Continuous Tense
एक बात हमेशा याद रखिए कि दुनिया का कोई भी Sentence हो इस Structure से बाहर नही जा सकता है लेकिन हाँ इसे लिखने का ऑर्डर ज़रूर बदल सकता है।
Subject + H.V. + M.V. + Object.
अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि क्या सभी Tense के लिए यही Structure प्रयोग होगा इसका उत्तर है हाँ लेकिन अलग-अलग Tense के हिसाब से इसकी (H.V.) भी बदलेगी इसका ध्यान रखिएगा।
अब मैं आपको All Tenses in Hindi (Detailed Guide) दे रहा हूँ।
नीचे सभी tenses के detailed articles दिए गए हैं
