अंग्रेज़ी भाषा की शुरुआत करने से पहले आप सभी को Basic English Grammar Terms के बारे में जानना बहुत ज़रूरी है। साथ ही सबसे महतवपूर्ण टॉपिक जैसे Subject, Verb, Object को एकदम आसान भाषा में समझेंगे। आइए एक एक करके जाने
Subject क्या है? (What is Subject in Hindi)
Subject(कर्ता) – सब्जेक्ट यानी कर्ता Basic English Grammar Terms में सबसे पहले आता है और आपने कर्ता किसे कहते है इसकी बहुत सी परिभाषाएँ पढ़ी होगी मगर आज हम ऐसी परिभाषा देखेंगे जिसे आप कभी नहीं भूल पाएँगे।
हम जानते है कि जो काम करता है उसे Subject कहा जाता है आप इसे ऐसे भी कह सकते है जो आप कभी नहीं भूलेंगे कि “जो किसी काम को अंजाम देता है उसे Subject कहा जाता है।”
वाक्य में Subject पहचानने का आसान तरीका
किसी भी Sentence में Subject पहचानने का तरीक़ा बड़ा आसान है। इस तरीक़े से आप बड़े से बड़े वाक्य में से भी Subject बड़ी आसानी से पता कर सकते है। किसी भी वाक्य को अंग्रेजी में बनाते समय Subject की एक अहम भूमिका होती है तो यह ज़रूरी है कि अगर किसी sentence में यदि एक या एक से अधिक लोगों या चीजों की बात हो रही हो तो उनमे से Subject कौन है आइये इसे गहराई से समझे।
Verb –> कौन / किसने –> Answer = Subject
इसका मतलब है कि आपको किसी भी वाक्य में यदि Subject पता करना है तो आपको verb से एक प्रश्न करना होगा ( कौन / किसने ) अगर आपको उत्तर मिलता है तो वह आपका Subject होगा।
Verb क्या है? (What is Verb?)
Verb (क्रिया) – वर्ब यानी क्रिया Basic English Grammar Terms में दूसरा सबसे मुख्य विषय है। अंग्रेजी में verb का मतलब होता है कि हम जो कुछ भी काम कर रहे है या जो भी काम हो रहा है । हम सुबह से लेकर शाम तक जो भी काम करते है चाहे वो पढ़ना हो, लिखना हो, किसी से बात करना हो, हँसना हो, रोना हो, आना हो, जाना हो इत्यादि सभी क्रिया अर्थात् verb के बेहतरीन उदाहरण है।
मान लीजिए कि आप अंग्रेजी सीख रहे है अर्थात् आप Subject है और कोई action कर रहे है जिसका नाम है सीखना।
Verb पहचानने का तरीका
विवेक अंग्रेजी सीख रहा है । (Learn – सीखना)
Vivek is learning English.
वह सब्ज़ी बेचता है। (Sell – बेचना)
He sells vegetables.
• सरिता अंग्रेजी सीखती है।
इस उदाहरण में Verb है सीखना इस verb से हमें प्रश्न करना है ( कौन / किसने ) यहाँ अगर हम verb (सीखती) से प्रश्न करें तो बनेगा (कौन सीखती है)…… सरिता सीखती है अर्थात् वह Subject हुई।
आइये एक और उदाहरण लेते है जिसमें दो व्यक्तियों की बात हो रही है।
• शेखर ने सुधीर पचास रुपए दिए।
इस उदाहरण में Verb है देना इस verb से हमें प्रश्न करना है ( कौन / किसने ) यहाँ अगर हम verb ( देना ) से प्रश्न करें तो बनेगा [ कौन दिए ] तो हमें उत्तर नही मिला लेकिन फिर हमने पूछा [ किसने दिए ] तो यहाँ उत्तर मिल रहा है शेखर ने दिए अर्थात् वह Subject हुआ।
Object क्या है? (What is Object?)
Object (ऑब्जेक्ट) – Object Basic English Grammar Terms में तीसरा सबसे मुख्य विषय है। अंग्रेजी में object का मतलब होता है कि जिस पर काम हो रहा हो उसे object कहा जाता है । Sentence में एक से ज़्यादा Object हो सकते है
वाक्य में Object को कैसे पहचाने?
किसी भी Sentence में Object पहचानने का तरीक़ा बड़ा आसान है। इस तरीक़े से आप बड़े से बड़े वाक्य में से भी Object बड़ी आसानी से पता कर सकते है। अगर किसी Sentence में एक से अधिक चीजों की बात हो रही हो तो उनमे से Object कौन है आइये इसे गहराई से समझे।
Verb –> क्या / किसे –> Answer = Object
इसका मतलब है कि आपको किसी भी वाक्य में यदि Object पता करना है तो आपको Verb से एक प्रश्न करना होगा ( क्या / किसे ) अगर आपको उत्तर मिलता है तो वह आपका Object होगा आइए एक उदाहरण लेते है जिससे हम इसे अच्छी तरह समझ पाएँगे कि Object क्या है।
• समीर गिटार बजा रहा है।
हम जानते है कि यहाँ जो व्यक्ति काम कर रहा है वह Subject है मतलब यहाँ समीर कुछ कर रहा है इसलिए समीर Subject हुआ अब यहाँ काम गिटार पर हो रहा है मतलब जिस पर काम हो रहा है उसे Object कहा जाता है।
तो इस तरह आप किसी भी Sentence में Subject, Verb, Object बड़ी ही आसानी से पता कर सकते है
अब में आपको कुछ वाक्य दे रहा हूँ आपको बस इन दोनो तरीक़ों से ये पता करना है कि किसी भी Sentence में आप (Subject, Verb, Object) क्या क्या ढूँढ पा रहे है।
Basic English Grammar Terms – Practice Exercises (अभ्यास)
• मुझे भूल जाओ।
• उसे समझाओ।
• पापा ने मुझे डाँटा।
• उसने मुझे एक ग्लास पानी दिया।
• हमने फ़ुटबॉल खेली।
• हमने इंदौर का राजवाड़ा देखा।
• उसने झूठ बोला।
• तुम्हें उससे मिलना होगा। (उससे – OBJECT )
• मैं तुमसे कुछ कहना चाहता हूँ।
• उससे बात करो।
• हमने उसे बहुत समझाया।
• वह स्वार्थी है।
• तुम्हें यह किसने बताया।
तो ये था Basic English Grammar Terms अगर आपको ये ब्लॉग पोस्ट पसंद आयी तो अपने दोस्तों से नीचे ज़रूर शेयर करें आपका एक लाइक और एक शेयर हमें ऐसे और ब्लॉग पोस्ट लिखने में मदद करता है।
