Future Indefinite Tense किसे कहते है?
Future Indefinite Tense को Future Simple के नाम से भी जाना जाता है। इस Tense की पहचान ये होती है कि वाक्य के अंत में (गा, गी, गे) आता है।
जैसे -मै कल आऊँगा। अब घोड़ों की रेस में गधे भी दौड़ेंगे।, हम भी स्कूल जाएँगे।
फिर से वही सवाल कि किस Subject के साथ कौनसी Helping Verb लगेगी ज़रा इसे समझ ले फिर हम तैयार है इसके वाक्य अंग्रेजी में बनाने के लिए।
वैसे तो Future Simple की Helping Verb (Will / Shall) होती है। मगर Shall को modern English में कम Use किया जाता है।
ज़रा इसे देखें
इस Tense की ख़ास बात ये है कि Subject चाहे Singular हो या Plural सबके साथ Will का Use किया जाता है।
Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य)
Affirmative Sentences – सकारात्मक वाक्य बनाते समय आपको V2 form प्रयोग करना होगा।
Subject + Will + V1 + Object.
• मै उससे कल पूछूँगा।
I will ask him tomorrow.
• वह तुम्हारी मदद करेगा।
He will help you.
• हम आज नही तो कल जीतेंगे।
We will win sooner or later.
• वो ये देखकर खुश होगा।
He will be happy to see it.
• हम जल्द ही मिलेंगे।
We will meet soon.
• मै उसे मना लूँगा।
I will convince him.
• तुम्हें ही ये नौकरी मिलेगी।
You will only get this job.
• वह तुम्हारी तारीफ़ करेगा।
He will praise you.
• ये dress में पहनूँगा।
I will wear this dress.
• उसे तैरना आता है।
He knows how to swim.
• तुम सिर्फ़ अपनी बीवी की सुनोगे।
You will only listen to your wife.
• इसे ठीक से पकने में दो घंटे लगेंगे।
It will take two hours to cook properly.
Negative Sentences (नकारात्मक वाक्य)
Negative Sentences – नकारात्मक वाक्य बनाते समय आपको Helping Verb (Will) के साथ not का प्रयोग करना होगा।
Subject + Did + not + V1 + Object.
• मै चाय नही लूँगा।
I will not take tea.
• ये कोई नही करेगा।
No one will do it.
Anyone will not do it.
• तुम ये घर किराए से नही दोगे।
You will not let this house.
• हम चार लोग अकेले वहाँ नही जाएँगे।
Four of us will not go there alone.
• इसे कोई हाथ नही लगाएगा।
No one will touch it.
Anyone will not touch it.
• तुम्हें अब कोई नही समझाएगा।
No one will explain you now.
• तुम ये बात किसी को नही बताओगे।
You will not tell it to anyone.
• वे ये काम अकेले नही करेंगे।
They will not do it alone.
• कोई भी हिन्दी में बात नही करेगा।
No one will talk in Hindi.
Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)
Interrogative Sentences – प्रश्नवाचक वाक्य बनाते समय आपको Helping Verb (Did) को सबसे आगे लिखना होगा।
Interrogative Negative Sentences – जब प्रश्नवाचक वाक्य का नकारात्मक बनाया जाए तो थोड़ा हेर फेर इस Structure में करना होगा Did को तो शुरुआत में ही लिखना है लेकिन not को Subject के बाद लिखना है।
NOTE – Do/Does को लगाने का तरीक़ा वही रहेगा जो हमने Affirmative Sentences बनाते हुए किया था।
• आइए देखें कुछ प्रश्नवाचक वाक्य
• क्या तुम डॉक्टर को दिखाओगे?
Will you see the doctor?
• क्या तुम मुझपर एक ऐहसान करोगे?
Will you do me a favour?
• क्या तुम उम्मीद छोड़ दोगे?
Will you lose the hope?
• क्या तुम भी झूठ बोलोगे?
Will you also lie?
• क्या वह कल तक ये ख़त्म कर देगा?
Will he finish it by tomorrow?
• क्या वह आज गाय का दूध निकालेगा?
Will he milk the cow today?
• क्या तुम कल मेरे साथ चलोगे?
Will you come with me tomorrow?
• क्या धोनी कल खेलेगा?
Will Dhoni play tomorrow?
• क्या रविवार को तुम पढ़ाई नही करोगे?
Will you not study on sunday?
• क्या तुम आज रात को नही सोओगे?
Will you not sleep tonight?
Double Interrogative Sentences
(प्रश्नवाचक वाक्य)
प्रश्नवाचक वाक्य दो तरह के होते है एक जिनमे Helping Verb को आगे लाया जाता है जो कि हमने पिछले कुछ वाक्यों में किया।
लेकिन इस तरह के वाक्य बनाते समय आप WH Words जैसे What, When, Who, Whom, Whose, Whatever आदि का Use करते है।
• तुम अंदर किससे बात करोगे?
Whom will you talk inside?
• तुम मेरा पीछा कब छोड़ोगे?
When will you stop chasing me?
• तुम उसे कहाँ ढूँढोगे ?
Where will you find him?
• अब तुम उसे बचाने के लिए क्या करोगे?
Now what will you do to save him?
• तुम उसके लिए और क्या क्या करोगे?
What all will you do for her?
• लोग क्या कहेंगे?
What will people say?
• तुम कहाँ से कहाँ तक लाइन खींचोगे?
From where to where will you draw the line?
• तुम उस पर केस कैसे करोगे?
How will you sue a case on him?
• तुम मुझे अपनी बाइक कब दोगे?
When will you lend me your bike?
• भई तू शादी कब करेगा?
Brother, when will you marry?
• वो क्यों पार्टी देगा?
Why will he throw the party?
तो ये होता है Future Indefinite Tense जो भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं को बताता है।
