Past Indefinite Tense in Hindi with Examples
Past Indefinite Tense in Hindi with Examples को Simple Past Tense या Past Indefinite के नाम से भी जाना जाता है। इस Tense की पहचान ये होती है कि वाक्य के अंत में (किया, बैठा, उठा, खाया, हँसा, जागा, सोया) आता है। अर्थात् जो क्रिया हो गयी उसे बताने के लिए Simple Past Tense का प्रयोग किया जाता है।
जैसे – उसकी बस छूट गयी।, वह चीनी लाना भूल गया, अश्विन काल मुझसे मिलने आया।
अब किस Subject के साथ कौनसी Helping Verb लगेगी ज़रा इसे समझ ले फिर हम तैयार है इसके वाक्य अंग्रेजी में बनाने के लिए।
वैसे तो Past Simple की Helping Verb (Did) होती है लेकिन Affirmative Sentences बनाते समय क्रिया का दूसरा रूप (V2 form) लगाया जाता है। और बाक़ी बचे वाक्य जैसे नकारात्मक वाक्य (Negative Sentence), प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentence) इनके साथ Did का प्रयोग किया जाता है।
Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य)
Affirmative Sentences – सकारात्मक वाक्य बनाते समय आपको V2 form प्रयोग करना होगा।
Subject + V2 + Object.
• उसने मुझे घर पर बुलाया।
She called me at home.
• मै कल नौ बजे सोया।
I slept at 9 o’clock yesterday.
• मैने काल कार्टून देखा।
I watched cartoon yesterday.
• उसकी शादी हो गयी।
He got married.
• उसने मुझसे एक प्रश्न पूछा।
He asked me a question.
• उसने मुझे आँख मारी।
She winked at me.
• मैने उसे चिल्लाया।
I shouted at him.
• उसने मुझे धक्का दिया।
He pushed me over.
• वह कीचड़ में फँस गया।
He mired / He stuck in the mud.
• उसने खेलना सीख लिया।
He learnt how to swim.
• मैने उसे यह पढ़के दिखाया।
I read (रेड) this out to him.
• उसने मेरे टॉफ़ी छिन ली।
He snatched my toffee.
Negative Sentences (नकारात्मक वाक्य)
Negative Sentences – नकारात्मक वाक्य बनाते समय आपको Helping Verb (Did) के साथ not का प्रयोग करना होगा।
Subject + Did + not + V1 + Object.
• उसने कुछ नही पढ़ा।
He didn’t read anything.
or
He read (रेड) nothing.
• मै उससे नही मिला।
I didn’t meet him.
• तुमने उसे सबक़ नही सीखाया।
You didn’t teach him a lesson.
• उसे यह नौकरी नही मिली।
He didn’t get this job.
• मुझे ऐसा कुछ नही लगा।
I didn’t think so.
• उसने हार मान ली।
He quit / He gave up.
• उसने मेरी किताब नही चितरी।
He didn’t scribbled my book.
• चूहे ने मेरे कपड़े नही कुतरे।
The mouse didn’t nibble my clothes.
• मैने किसी को साहस नही दिया।
I didn’t encourage anyone.
or
I encouraged no one.
• उसने खेत की सिंचाई नही की।
He didn’t irrigate the field.
Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)
Interrogative Sentences – प्रश्नवाचक वाक्य बनाते समय आपको Helping Verb (Did) को सबसे आगे लिखना होगा।
Interrogative Negative Sentences – जब प्रश्नवाचक वाक्य का नकारात्मक बनाया जाए तो थोड़ा हेर फेर इस Structure में करना होगा Did को तो शुरुआत में ही लिखना है लेकिन not को Subject के बाद लिखना है।
NOTE – Do/Does को लगाने का तरीक़ा वही रहेगा जो हमने Affirmative Sentences बनाते हुए किया था।
• आइए देखें कुछ प्रश्नवाचक वाक्य
• क्या तुमने मुझे बुलाया?
Did you call me?
• क्या उसने मेरी किताब फाड़ दी?
Did he tear up my book.
• क्या तुमने उसे यह दिखाया?
Did you show him this?
• क्या तुमने यह खुद किया?
Did you do it by yourself?
• क्या तुमने उससे आज्ञा ली?
Did you take his permission?
• क्या तुमने घर साफ़ किया?
Did you clean the house?
• क्या आइने पर खरोंचे आई?
Did the scratches come on the mirror?
• क्या तुम्हें यह मालूम नही था?
Did you not know this?
• क्या उसने तुम्हें नही पहचाना?
Did he not recognise you?
• क्या तुमने उससे बात की?
Did you talk to him?
Double Interrogative Sentences
(प्रश्नवाचक वाक्य)
प्रश्नवाचक वाक्य दो तरह के होते है एक जिनमे Helping Verb को आगे लाया जाता है जो कि हमने पिछले कुछ वाक्यों में किया।
लेकिन इस तरह के वाक्य बनाते समय आप WH Words जैसे What, When, Who, Whom, Whose, Whatever आदि का Use करते है।
• तुमने ये गलती दौबारा क्यों की?
Why did you make the same mistake again?
• तुमने उसका पीछा क्यों किया?
Why did you follow him?
• उसे ऐसा किसने कहा?
Who said him so?
• उसने तुम्हें क्या बताया?
What did he tell you?
• तुमने ये कैसे किया?
How did you do it?
• तुम वहाँ कब पहुँचे?
When did you reach there?
• तुमने मेरी चाबियाँ कहाँ रख दी?
Where did you put my keys?
• दरवाज़ा आधा किसने खुला छोड़ा?
Who left the door ajar?
• वे लोग नाश्ते में क्या लेते है?
What do they have for breakfast?
• यह किसे पसंद नही आया?
Who did not like this?
• तुमने किसकी सलाह ली?
Whose advice did you take?
तो ये होता है Past Indefinite Tense जो भूतकाल में घटित हुई घटनाओं को बताता है।
