Present Continuous Tense in Hindi with Examples
Present Continuous Tense in Hindi with Examples को अपूर्ण वर्तमानकाल के नाम से भी जाना जाता है। इस Tense की पहचान ये होती है कि वाक्य के अंत में (रहा है, रही है, रहे है) आता है।
जैसे – मै खाना बना रहा हूँ / वो आ रहा है / सब बात कर रहे है, आदि।
फिर से वही सवाल कि किस Subject के साथ कौनसी Helping Verb लगेगी ज़रा इसे समझ ले फिर हम तैयार है इसके वाक्य बनाने के लिए।
वैसे तो Present Continuous Tense की Helping Verb (is/ am/are) होती है। मगर यहाँ Main Verb के first form के साथ ing लगाकर वाक्य बनाए जाते है (इसे verb का 4th form भी कहते है) ऐसा इसलिए क्योंकि कार्य निरंतर चल रहा है।
is/ am/ are को कैसे प्रयोग किया जाता है?
ज़रा इसे देखें।
• I (आई) के साथ am का Use किया जाता है।
• is के साथ सभी Singular Subjects का Use किया जाता है।
• are के साथ सभी Plural Subjects का Use किया जाता है।
• Main Verb के साथ ing लगाकर सभी वाक्य बनाए जाएँगे।
• नकारात्मक वाक्य बनाते समय आपको V1+ing के पहले not का प्रयोग करना होगा।
Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य)
Affirmative Sentences – सकारात्मक वाक्य बनाते समय आपको Main Verb का 4th form (V1+ing) का प्रयोग करना होगा।
Subject + is/am/are + V1 + ing + Object.
• मुझे उसकी याद आ रही है।
I am missing him.
• वह पागल होने का नाटक कर रहा है।
He is pretending to be a mad.
• मेरा मोबाइल ख़राब हो रहा है।
My mobile is going haywire.
• उसकी नाक बह रही है।
His nose is running.
• जल्दी करो खाना ठंडा हो रहा है।
Hurry up! your meal is getting cold.
• वह मन ही मन हंस रहा है।
He is laughing up his sleeve.
• मै फ़र्निचर ठीक कर रहा हूँ।
I am revamping the furniture.
• तुम ऐसा करके क़ानून अपने हाथ में ले रहे हो।
By doing so you are taking the law into your own hands.
• तुम्हारी घड़ी पाँच मिनट पीछे चल रही है।
Your watch is losing five minutes.
• पेड़ के पत्ते पीले पड़ रहे है।
Tree leaves are going yellow.
• तुम्हें पसीना आ रहा है।
You are sweating.
Negative Sentences (नकारात्मक वाक्य)
Negative Sentences – नकारात्मक वाक्य बनाते समय आपको V1+ing के पहले not का प्रयोग करना होगा।
Subject + is/am/are + not + V1 + ing + Object.
• मै नही काँप रहा हूँ।
I am not shivering.
• वह हमें बेवक़ूफ़ नही बना रहा है।
He is not making us fool.
• मुझे अच्छा नही लग रहा है।
I am not feeling good.
• दिन नही गुजर रहे है।
Days are not going by.
• मै अभी नही निकाल रहा हूँ।
I am not leaving now.
• मुझे भूख नही लग रही है।
I am not feeling hungry.
• प्याज़ के भाव नही गिर रहे है।
The prices of onion are not falling.
• मेरे बाल नही बढ़ रहे है।
My hair is not growing.
• यह कॉलेज अब नही खुलता।
This college doesn’t open now.
• कुली जहाज से सामान नही उतार रहे है।
The porters are not unloading the cargo.
Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)
Interrogative Sentences – प्रश्नवाचक वाक्य बनाते समय आपको Helping Verbs (is/am/are) को सबसे आगे लिखना होगा।
Interrogative Negative Sentences – जब प्रश्नवाचक वाक्य का नकारात्मक बनाया जाए तो थोड़ा हेर फेर इस Structure में करना होगा is/am/are को तो शुरुआत में ही लिखना है लेकिन not को Subject के बाद लिखना है।
• आइए देखें कुछ प्रश्नवाचक वाक्य
• क्या मोदी जी विदेश जा रहे है?
is Modi ji going abroad?
• क्या वह ऊँघ रहा है?
is he dozing?
• क्या शेयर मार्केट में मंदी चल रही है?
is there a slump in the share market?
• क्या फ़िल्म दस बजे शुरू हो रही है?
is the film starting at 10 o’clock?
• क्या में कुछ भूल रहा हूँ?
Am I forgetting something?
• क्या दीपावली नज़दीक आ रही है?
is Deepavali drawing near?
• क्या अंधेरा हो रहा है?
is it getting dark?
• क्या वह हमारी राह देख रहा है?
is he waiting for us?
• क्या तुम उसे पढ़ा रहे हो?
Are teaching him?
• क्या आप क्रेडिट कार्ड से पैसे दे रहे है?
Are you paying by credit card?
Double Interrogative Sentences
(प्रश्नवाचक वाक्य)
प्रश्नवाचक वाक्य दो तरह के होते है एक जिनमे Helping Verb को आगे लाया जाता है जो कि हमने पिछले कुछ वाक्यों में किया।
लेकिन इस तरह के वाक्य बनाते समय आप WH Words जैसे What, When, Who, Whom, Whose, Whatever आदि का Use करते है।
• तुम अपने परिवार से अलग क्यों हो रहे हो?
Why are getting apart from your family?
• तुम उसे बिना बताए कहाँ जा रहे हो?
Where are you going without telling him?
• तुम शॉपिंग करने कहाँ जा रहे हो?
Where are you going shopping?
• तुम किसकी बात कर रहे हो?
Whom are you talking about?
• वह तुमसे ऐसे बर्ताव क्यों कर रहा है?
Why is he treating you like this?
• वह किश्तों में पैसे क्यों दे रहा है?
Why is he paying in installment?
• वह उसे चाबियाँ देने की कोशिश क्यों कर रहा है?
Why is he trying to give him keys?
• आप आज शाम को कहाँ जा रहे हो?
Where are you going this evening?
• तुम क्या जताने की कोशिश कर रहे हो?
What are you trying to prove?
• तुम सोफ़े के नीचे क्या ढूँढ रहे हो?
What are you looking for under the sofa?
• वह तुम्हें लेने कब आ रहा है?
When is he coming to pick you up?
तो ये होता है Present Continuous Tense जो कि वर्तमान में घटित हो रही घटनाओं को बताता है।
