Imagine this situation : आप डॉक्टर के सामने बैठे हैं। डॉक्टर पूछता है, “What brings you here today? मतलब आप आज किस समस्या के लिए यहाँ आए हैं?” आपको इसका जवाब हिंदी में पता है, लेकिन अचानक सही अंग्रेज़ी शब्द याद नहीं आते।
आप कहना चाहते हैं, “मेरे गले में तीन दिन से खराश है और निगलने में दर्द होता है,” लेकिन इसे अंग्रेज़ी में बोलने में आप घबरा जाते हैं और सिर्फ इतना कह पाते हैं, “Throat problem….. from the last three days.”
चिंता मत कीजिए। आपको मुश्किल Medical English सीखने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ ऐसे छोटे, स्पष्ट और प्राकृतिक वाक्यों की जरूरत है, जिन्हें आप आसानी से याद रख सकें और तुरंत इस्तेमाल कर सकें।
डॉक्टर के सामने बैठकर अपनी health problem को English में समझाना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। समस्या यह नहीं होती कि आपको English बिल्कुल नहीं आती—समस्या यह होती है कि
उस समय सही words और sentences याद नहीं आते।
इस lesson का उद्देश्य आपको difficult medical English सिखाना नहीं है। इसके बजाय, हम आपको short, simple और natural English sentences सिखाएँगे, जिन्हें आप डॉक्टर के सामने तुरंत बोल सकें।
इस Lesson में आप क्या सीखेंगे?
- डॉक्टर से appointment लेने के लिए useful sentences.
- अपनी problem और symptoms clearly explain करने के sentences
- pain की जगह, intensity और duration बताने के sentences
- fever, cough, cold injury और दूसरी health complaints को English में बताना
- डॉक्टर के common questions समझना और उनके सही replies देना
- tests, medicines, dosage, side effects और follow-up के बारे में बात करना
- एक पूरा patient–doctor conversation, ताकि आप पूरी situation को समझ सकें
- practice exercises, ताकि खुद बोलकर practice कर सकें।
इस lesson के बाद आपका goal perfect medical English बोलना नहीं है। आपका goal है—डॉक्टर के सामने अपनी problem को simple, clear और confidently English में explain कर पाना।
मुझे डॉक्टर से मिलने के लिए appointment चाहिए।
I would like to make an appointment with the doctor.
मुझे तीन दिन से बुखार है।
I have had a fever for three days.
मेरे गले में दर्द है।
I have a sore throat.
मेरे पेट में दर्द हो रहा है।
I have a stomachache.
दर्द यहाँ हो रहा है।
The pain is here.
दर्द कभी-कभी होता है।
The pain comes and goes.
साँस लेने में दिक्कत हो रही है।
I am having difficulty breathing.
क्या मुझे कोई test करवाना होगा?
Will I need to have any tests?
मुझे यह medicine कितनी बार लेनी है?
How often should I take this medicine?
मुझे दोबारा कब आना चाहिए?
When should I come back?
अब एक समझने वाली बात!
ज़्यादातर लोग word by word ट्रांसलेट करते है यही वजह है कि वे ऐसे sentences बोल देते हैं जो नहि बोले जाने चाहिए थे जैसे “My stomach is paining” या “I am having cold.” सामने वाला आपकी बात समझ सकता है।
लेकिन standard English में ये तरीक़ा सही नहीं हैं।तो आगे आप सिर्फ सही sentence नहीं सीखेंगे, बल्कि common mistake और उसके पीछे का reason भी समझेंगे।इससे आपको हर sentence को blindly memorize करने के बजाय English में naturally बोलना सीखने में मदद मिलेगी।
Making a Doctor’s Appointment
How to Talk for an Appointment on Phone
Receptionist: सुप्रभात। मैं आपकी कैसे मदद कर सकता/सकती हूँ?
Receptionist: Good morning. How may I help you?
You: मुझे डॉक्टर शर्मा से मिलने के लिए appointment चाहिए।
You: I would like to make an appointment with Dr. Sharma.
Receptionist: ज़रूर। क्या आप आज का appointment चाहते हैं?
Receptionist: Certainly. Would you like an appointment for today?
You: क्या डॉक्टर आज available हैं?
You: Is the doctor available today?
Receptionist: जी हाँ, डॉक्टर आज available हैं। क्या आपने पहले से appointment लिया है?
Receptionist: Yes, the doctor is available today. Have you booked an appointment in advance?
You: क्या मुझे पहले से appointment book करनी होगी?
You: Do I need to book an appointment in advance?
Receptionist: जी हाँ, appointment पहले से book करना बेहतर रहेगा।
Receptionist: Yes, it would be better to book an appointment in advance.
You: क्या शाम को कोई slot available है?
You: Is there any slot available in the evening?
Receptionist: जी हाँ, शाम को कुछ slots available हैं।
Receptionist: Yes, there are a few slots available in the evening.
You: मैं शाम 5 बजे के बाद का appointment prefer करूंगा/करूंगी।
You: I would prefer an appointment after 5 p.m.
Receptionist: ठीक है। हमारे पास शाम 6:30 बजे का slot available है।
Receptionist: Okay. We have a slot available at 6:30 p.m.
You: ठीक है। मेरा 6:30 बजे का appointment है।
You: Okay. I have an appointment for 6:30 p.m.
Receptionist: आपका appointment 6:30 p.m. के लिए confirm कर दिया गया है।
Receptionist: Your appointment has been confirmed for 6:30 p.m.
You: मैं अपना appointment confirm करने के लिए call कर रहा/रही हूँ।
You: I am calling to confirm my appointment.
Receptionist: ज़रूर। आपका appointment 6:30 p.m. का है।
Receptionist: Certainly. Your appointment is at 6:30 p.m.
You: क्या आप बता सकते हैं कि मुझे कौन-से documents लाने होंगे?
You: Could you please tell me what documents I need to bring?
Receptionist: कृपया अपना ID proof और कोई पुरानी MR अपने साथ ले आइए।
Receptionist: Please bring your ID proof and any previous MR you may have.
You: मुझे कुछ minutes की देर हो सकती है। क्या आप doctor को बता देंगे?
You: I may be a few minutes late. Could you please inform the doctor?
Receptionist: ज़रूर। मैं डॉक्टर को बता दूँगा/दूँगी।
Receptionist: Sure. I will inform the doctor.
